फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A wall under construction collapsed due to a storm, killing a farmer.

Farrukhabad News: आंधी से निर्माणाधीन दीवार गिरी, किसान की मौत

Mon, 01 Jun 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A wall under construction collapsed due to a storm, killing a farmer.
फोटो-03, संत राम का फाइल फोटो।
नवाबगंज। बीती रात आई तेज आंधी एक परिवार पर भारी पड़ गई। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से किसान संतराम राजपूत (60) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी चल रही थी। संतराम राजपूत अपने घर के आंगन में पड़ा तहमत उठाने के लिए बाहर निकले थे। तभी उनके पुत्र दिनेश के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से संतराम मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी विमला देवी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने संतराम को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजनों ने संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल, सैफई मेडिकल कॉलेज और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संतराम अपने पीछे पत्नी विमला देवी, माता-पिता और पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। लेखपाल सनोज कुमार ने दैवी आपदा के तहत जांच की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-03, संत राम का फाइल फोटो।

फोटो-03, संत राम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed