फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A villager died after being crushed by a tractor while urinating.

Farrukhabad News: लघुशंका करने जाते ग्रामीण की ट्रैक्टर से दबकर मौत

Sun, 30 Nov 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A villager died after being crushed by a tractor while urinating.
फोटो-32 अनिल राजपूत। फाइल फोटो
शमसाबाद। लघुशंका करने जाते समय ग्रामीण की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई। मोहल्लेवासियों ने परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग की। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंटें लदी थीं, हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग निवासी अनिल कुमार राजपूत (55) शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के सामने सड़क किनारे लघुशंका करने जा रहे थे। सड़क पार करते समय अनिल मोहल्ले की तरफ आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए और अगले पहिये के नीचे दब गए। दुर्घटना होते देख चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने अनिल कुमार को ट्रैक्टर के पहिये से बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल अनिल को परिजनों संग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां चिकित्सक ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से पत्नी माधुरी, पुत्र अतुल व आदित्य रोने-बिलखने लगे। पत्नी गश खाकर गिर पड़ी, उसे पानी डालकर होश में लाया गया। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लदी थीं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। अनिल राजपूत मूलत: गांव छिछौनापुर के निवासी थे। कुछ सालों से मोहल्ला बाग में मकान बनवाकर परिवार समेत रह रहे थे। अनिल खेती करते थे।

मोहल्लेवासियों ने अनिल के परिजनों को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-32 अनिल राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-32 अनिल राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-32 अनिल राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-32 अनिल राजपूत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed