फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A villager died after being crushed by a dumper carrying mined sand.

Farrukhabad News: खनन कर बालू ले जा रहे डंपर से कुचलकर ग्रामीण की मौत

Thu, 22 Jan 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A villager died after being crushed by a dumper carrying mined sand.
अमृतपुर। क्षेत्र के गांव मंझा की मड़ैया निवासी ग्रामीण की बुधवार रात खनन कर बालू लेकर जा रहे डंपर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और बालू भरे चार अन्य डंपरों को भी खड़ा करा लिया है। देर रात तक शव उठाने को लेकर जद्दोजहद चलती रही।
विज्ञापन


गांव मंझा की मड़ैया के निकट बालू का खनन रात-दिन होता है। इससे बालू भरे वाहनों का आवागमन भी लगा रहता है। चालक मनमाने तरीके से वाहन चलाते हैं। बुधवार देर शाम करीब 7.30 बजे विजय वर्मा (40) घर से बाहर टहलने निकले। इसी दौरान खनन कर बालू भरे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। पहिया के नीचे आने से सिर कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मीरा व मां बीना रो-रोकर बेहाल थी। विजय वर्मा के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया, इससे पहले चालक मौके से खिसक गया। ग्रामीणों ने भागकर आगे जा रहे बालू भरे चार अन्य डंपरों को भी रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इससे पुलिस शव नहीं उठा सकी। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने की सूचना पर अमृतपुर थानाध्यक्ष मोनू शाक्या भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। देर रात तक चली जद्दोजहद के बावजूद कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घटनास्थल से पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed