{"_id":"68eaa9dbecdf04f9ae0a1f00","slug":"a-traveller-coming-from-dehradun-was-robbed-of-rs-70000-by-a-poisoner-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107630-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: देहरादून से आ रहे यात्री से जहरखुरान ने 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: देहरादून से आ रहे यात्री से जहरखुरान ने 70 हजार लूटे
Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो-04, लोहिया अस्पताल में भर्ती गुलाब सिंह। संवाद
- फोटो : reasi news
फर्रुखाबाद। देहरादून से आ रहे एक बेहोश यात्री को बस चालक ने रोडवेज बस अड्डे पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसके 70 हजार रुपये, कपड़ों से भरा बैग और मोबाइल गायब है। युवक जहरखुरानी का शिकार है।
मऊदरवाजा थाने के गांव टिकुरियन नगला निवासी गुलाब सिंह (20) देहरादून में नौकरी करता है। वह करीब सात माह बाद दिवाली के त्योहार पर घर आ रहा था। पिता रामपाल राजपूत ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन बजे बस में सवार हुआ था। हर बार सुबह तीन-चार बजे के करीब घर पर पहुंच जाता था, मगर इस बार नहीं पहुंचा।
गुलाब सिंह के नंबर पर फोन किया तो मोबाइल ऑफ जा रहा था। दूसरे नंबर पर फोन करने पर किसी ने रिसाव करके बताया कि यह युवक रोडवेज बस अड्डे पर बेहोश पड़ा है। इसके बाद वह पत्नी रामश्री व परिजनों संग बस अड्डा पहुंचे। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेटे के पास करीब 70 हजार रुपये थे। नए पुराने कपड़े और एक मोबाइल भी जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ले गए। कादरीगेट थाना इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बस के स्टाफ को युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि पीड़ित को होश आने पर जानकारी करके मामले की जांच करवाएंगे।