फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ​​a thousand giveup gas subsidies

एक हजार ने छोड़ी गैस सब्सिडी

Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
a thousand giveup gas subsidies
गैस - फोटो : file photo

फर्रुखाबाद। गरीबों को चूल्हे से मुक्ति दिलाने के लिए जिले के एक हजार लोगों ने घरेलू रसोई गैस सब्सिडी छोड़ दी है। अधिकतर गैस एजेंसियों पर 10 से 30 लोगों ने रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल करते हुए देशवासियों से अपील की थी कि जो खुशहाल हैं वह लोग खुद ही रसोई गैस सब्सिडी छोड़ दें। इससे गरीबों के यहां भी रसोई गैस चूल्हे जलेंगे और उन्हें चूल्हे के जहरीले धुएं से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की इस पहल पर देशवासियों ने अमल भी करना शुरू किया। इसमें फर्रुखाबाद जिला भी पीछे नहीं रहा है। जिले में करीब दो दर्जन से ज्यादा गैस एजेंसियां हैं और करीब डेढ़ लाख से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शनधारक हैं। पिछले छह महीने में जिले में अब तक करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने संबंधित गैस एजेंसियों पर आकर स्वेच्छा से रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन फार्म भरे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही हजारों लोगों ने मोबाइल पर रसोई गैस बुकिंग करने के दौरान पांच नंबर का ऑप्शन दबाकर रसोई गैस सब्सिडी छोड़ दी। इस संबंध में इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव गर्ग ने बताया कि जिले में रसोईगैस सब्सिडी लोग छोड़ रहे हैं। अभी तक जिले में करीब 500-600 उपभोक्ताओं ने रसोई गैस सब्सिडी अपनी स्वेच्छा से छोड़ी है। इसका फिगर तो संबंधित गैस एजेंसी से ही मिल सकेगा। जय भैरव गैस सर्विस के स्वामी राजू शिवानी ने बताया कि उनके यहां करीब 15 लोगों ने रसोई गैस सब्सिडी छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed