फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A strict vigil on Guruganv Devi Temple

गुरुगांव देवी मंदिर पर कड़ी चौकसी

Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
A strict vigil on Guruganv Devi Temple
उत्तराखंड कांग्रेस नेता गोलू देवता के मंदिर गए - फोटो : file photo

फर्रुखाबाद। नवरात्र के त्यौहार पर मंदिरों में पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद की गई। जिले के अन्य मंदिरों में थाना प्रभारियों को अपने यहां से पुलिस लगाने के निर्देश दिए गए। मालूम हो कि पुलिस की सुरक्षा को धता बताकर बीते दिनों बढ़पुर मंदिर से चोरों ने तीन महिलाओं के गले से चेन तोड़ ली थी। उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


शहर के प्राचीन देवी मंदिर गुरुगांव में शहर ही नहीं जिले के लोग भी नवरात्र में मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर भारी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ आती है जिससे पुलिस काली देवी मंदिर के पास बैरियर लगा कर लोगों को पैदल ही मंदिर की ओर जाने देती है। इसके साथ ही शहर के मठिया देवी मंदिर, बढ़पुर मंदिर, भोलेपुर स्थित वैष्णो देवी मंदिर, जेएनवी रोड स्थित गामा देवी मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
विज्ञापन


इन मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़ अष्टमी में होती है। मंदिर में होने वाली भीड़ को लेकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो सकें। इसके लिए एएसपी ने मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित गुरुगांव मंदिर में छह दरोगा, 20 सिपाही, आठ महिला सिपाही, एक फायर टैंकर को लगाया गया है। इसके साथ ही एएसपी ने सिटी सर्किल और जिले के अन्य थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वह लोग अपने अपने इलाके के देवी मंदिरों में एक दरोगा, दो सिपाही और एक महिला सिपाही को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि शहर के बढ़पुर देवी मंदिर में बीते दिनों शीतला अष्टमी पर दर्शन करने के लिए आई तीन महिलाओं के गले से चेन तोड़ ली थी। आक्रोश को देख कर सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन अभी तक उन चोरों का पता नहीं चला पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed