फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A relative of the girl raped a Baba, her condition is critical.

Farrukhabad News: बालिका से रिश्ते के बाबा ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sat, 28 Mar 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A relative of the girl raped a Baba, her condition is critical.
-मक्के के खेत में पड़ी झोपड़ी में अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

-एएसपी व सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रिश्ते के बाबा ने बालिका को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में बनी झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद गंभीर हालत में बालिका को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई जब बालिका गांव के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां मौजूद 35 वर्षीय युवक (रिश्ते का बाबा) उसे बहलाकर गांव से कुछ दूर मक्के के खेत में ले गया। दुष्कर्म के बाद लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची बालिका ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे पहले एक क्लीनिक और फिर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। बालिका के साथ एक पुलिसकर्मी भी एंबुलेंस से अस्पताल गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बालिका का हाल जाना और परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक दल ने झोपड़ी के अंदर और बाहर जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। दल को घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य मिले। कुछ चीजों को एक बोरी में रखकर फोरेंसिक दल अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में तीन दल लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि महिला ने सूचना दी थी कि उसकी बच्ची के साथ अशोक वर्मा नामक युवक ने गलत काम किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed