फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A queue of devotees was seen at Siddhi Vinayak's shrine.

Farrukhabad News: सिद्धि विनायक के दरबार में दिखी भक्तों की कतार

Tue, 15 Sep 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A queue of devotees was seen at Siddhi Vinayak's shrine.
फर्रुखाबाद। शहरों, कस्बों में ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी जगह-जगह एकदंत के दरबार सोमवार को सज गए। अब 10 दिन तक गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष चारों ओर गुंजायमान होगा। ढोल नगाड़ों के साथ घर-घर विघ्नहर्ता का आगमन हो गया। नगर में गणेश पालकी नगर भ्रमण के बाद वेदमंत्रों संग प्रतिमाएं स्थापित कर दी गईं। देर रात आरती के बाद उन्हें मंत्रोच्चार से शयन कराया गया।
विज्ञापन

पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने ढोलकों की थाप पर बप्पा की भक्ति में देर रात तक संकीर्तन किया। शहर के कई पंडालों में अलग-अलग दिनों में दूरदराज से आए कलाकार झांकियां पेश करेंगे। प्रथम दिवस स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंडालों से मुख्यमार्ग तक गलियों को भव्यता से सजाया गया।
विज्ञापन

रायदीपचंद मोहल्ला स्थित श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। मठिया देवी मंदिर के साथ पांडेश्वरनाथ मंदिर की परिक्रमा भी कराई गई। इसके बाद प्रतिमा रंगेश्वर मंदिर में विराजित की गई। मंडप में हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बप्पा की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

कैलाश शिव मंदिर में पधारे गजानन
संकिसा। नगर पंचायत के वार्ड शहीदनगर (मेरापुर) स्थित प्राचीन कैलाश शिव मंदिर में सोमवार को वेद मंत्रोच्चार से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित हो गई। मंदिर परिसर को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया। भक्तों ने परिवार में खुशहाली की कामना की। गणपति के दर्शन करने के लिए पूरे नगर के लोगों का तांता लगा रहा। देर रात महाआरती के बाद विधिविधान से रात्रि विश्राम कराया गया। आयोजन में सत्येंद्र वर्मा, गीता वर्मा, सुनील वर्मा, अनमोल मिश्रा, शिवम मिश्रा, राजन वर्मा, हिमांशु वर्मा, कृष्णा दुबे, मुखिया वर्मा आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। (संवाद)
-----------------
शोभायात्रा के साथ चार स्थानों पर गणपति की स्थापना
कंपिल। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को गंगा रोड स्थित मोहल्ला मांझगांव पूर्व में श्रीगणेश कमेटी ने प्रतिमा स्थापित की। मोहल्ला कहारन टोला तिराहा स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर के सामने गणेश प्रतिमा विराजमान हुई। रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में भक्तों ने बप्पा को स्थापित किया। पट्टी मदारी देहात में चम्पू के घर के पास गणेशजी का आगमन धूमधाम से हुआ। डीजे की धुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। आयोजन में गौरव वर्मा, सुनील शाक्य, चम्पू, बबलू सैनी, शशिकांत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
गजानन के आगमन से पूर्व निकाली कलश यात्रा
मोहम्मदाबाद। कस्बा समेत क्षेत्र में 16 स्थानों पर भगवान गणेश के पंडाल सजाए गए। संकिसा रोड स्थित रामलीला मैदान में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। बेवर से आए आचार्य रवि पांडे ने पूजा अर्चना कर प्रतिमा स्थापित कराई। कमेटी के पदाधिकारी निशांत गुप्ता ने बताया कि शाम को सुंदरकांड का आयोजन कराया जाएगा। सराफा बाजार में भी गजानन का धूमधाम से आगमन हुआ।
------------------
शोभायात्रा, हवन-पूजन के साथ गणपति विराजे
शमसाबाद। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह से ही मंदिरों, घरों और पंडालों में गजानन के स्वागत की तैयारियां की गईं। श्री सिद्धि विनायक समिति के नगर अध्यक्ष गौरव सक्सेना, महामंत्री विकास चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सूरज पांडे ने गुमटी महादेव से शोभायात्रा की शुरुआत की। गाजे-बाजे संग मुख्य बाजार मार्ग, सब्जी मंडी रोड, पंजाब नेशनल बैंक तिराहा, गंगा रोड होते हुए वापस महादेव में पहुंची। वहां मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना की गई। दारूद गिरा से अध्यक्ष गौरव की देखरेख में शोभायात्रा निकली। (संवाद)
--------------------
कायमगंज। गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से सजाए गए पंडालों में विधिविधान से पूजन-अर्चन कर विघ्नहर्ता गणपति की स्थापना की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

नगर के फूलमती मंदिर, हरदेव मंदिर, शिवाला मंदिर, श्याम नगरी, कूंचा, लोहाई बाजार, पटवन गली, चिलांका, घसिया चिलौली, बगिया सोहनलाल, प्रेमनगर, बगिया मंगूलाल समेत करीब 33 स्थानों पर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
--------
गणेश पंडालों में आज
सीता स्वयंवर
-श्री गणेश महोत्सव कमालगंज में सीता स्वयंवर की झांकी का प्रदर्शन शाम 7.30 बजे।
-श्री रंगेश्वर महादेव विराजमान मंदिर राचदीपचंद्र स्ट्रीट परिसर में कांवड़ियों की झांकी रात 8 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed