फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A power house will be constructed near the Central Jail with an expenditure of six crores

Farrukhabad News: छह करोड़ से सेंट्रल जेल के पास बनेगा बिजलीघर

Fri, 04 Jul 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A power house will be constructed near the Central Jail with an expenditure of six crores
फर्रुखाबाद। सदर विधायक की पैरवी पर जसमई के बाद अब सेंट्रल जेल पर एक और बिजलीघर निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इस बिजलीघर के निर्माण के बाद फतेहगढ़ के उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत जसमई व सेंट्रल जेल पर बिजलीघर बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत पावर कारपोरेशन के सीएमडी आशीष गोयल व सचिव पंकज कुमार से भेंट की। उन्हें शहर की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने को लेकर जसमई व सेंट्रल जेल में नए बिजलीघर बनाए जाने समेत अन्य कई प्रस्ताव दिए थे। बीते दिनों उनके प्रस्ताव पर जसमई में नया बिजलीघर बनाए जाने को स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब सेंट्रल जेल पर भी नया बिजलीघर बनाने को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल पर बिजलीघर बनने से बढ़पुर, नेकपुर, भोलेपुर, जेएनवी रोड, राजा नगला, अर्जुन नगला आदि मोहल्लों व गांवों के लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल-याकूतगंज मार्ग पर विजाधरपुर के पास बिजलीघर बनाए जाने को जगह मिल गई है। बिजलीघर में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही चार फीडर बनेंगे। उन्होंने बताया कि बिजलीघर के निर्माण में करीब पांच से छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक की पैरवी पर बिजलीघर निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने बताया कि शहर की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने को लेकर वे कई दिनों से प्रयासरत थे। जसमई व सेंट्रल जेल में बिजलीघर निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री के साथ ही बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed