{"_id":"69558083691ed38fde0b85d2","slug":"a-police-station-and-four-police-outposts-will-be-set-up-at-the-dhai-ghat-fair-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135141-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ढाई घाट मेले बनेगी कोतवाली व चार पुलिस चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ढाई घाट मेले बनेगी कोतवाली व चार पुलिस चौकियां
Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
शमशाबाद। ढाई घाट मेले में एक कोतवाली व चार पुलिस चौकियां स्थापित होंगी। इसके साथ ही 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गोताखोरों के साथ-साथ आपदा मित्रों की तैनाती होगी। मेले की तैयारियों को जल्द पूरा कराने के लिए बुधवार दोपहर को जिलाधिकारी अशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह व शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
ढाई घाट मेला गंगा के दोनों ओर लगता है। गंगा इस पार फर्रुखाबाद और दूसरी और जनपद शाहजहांपुर है। इसके चलते मेले में व्यवस्था स्थापित करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत शाहजहांपुर की है। पर गंगा के इस ओर फर्रुखाबाद से भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाती हैं। इसके चलते अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मेले में पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली। वर्तमान में दो पार्किंग स्थल होने पर उन्होंने एक अतिरिक्त पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए। वहीं शाहजहांपुर के जिलाधिकारी ने अपने जनपद की ओर दो पार्किंग स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसमें एक स्थल पूर्व से उपलब्ध है तथा दूसरे के लिए भूमि किराये पर लेने के निर्देश दिए गए।
मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुचारू आवागमन के लिए मार्गों को दुरुस्त करने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने तथा पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिला पंचायत शाहजहांपुर द्वारा 300 हैंडपंप लगाए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही फर्रुखाबाद जिलाधिकारी ने 50 पुरुष व 30 महिला शौचालय बनाए जाने की बात कही। रैन बसेरा की जिम्मेदारी जिला पंचायत शाहजहांपुर को सौंपी गई।
विज्ञापन
मेले में मौजूद साधु-संतों ने श्मशान घाट पुल के पश्चिम दिशा बनाए जाने की मांग रखी। महंत रामविलास दास, महंत महेंद्र प्रेमदास, सरिता शास्त्री व योगेंद्र सिंह सहित अन्य साधु मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने श्मशान घाट पुल के पश्चिम दिशा कराए जाने का आश्वासन दिया।
डीएम ने एसडीएम को जल्द काम पूरा कराने के दिए निर्देश
शमसाबाद की ओर मेला क्षेत्र में प्लाटिंग व सड़क निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान व ठेकेदार के बीच विवाद के कारण कार्य दो दिन से बंद था। इस पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने एसडीएम कायमगंज, खंड विकास अधिकारी राधेश्याम व थानाध्यक्ष रमेश सिंह को मेले की तैयारियां शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।