{"_id":"6824e441b74648a8ec0e7fc4","slug":"a-passenger-was-robbed-by-a-poison-gang-in-a-roadways-bus-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106146-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोडवेज बस में यात्री को जहरखुरान गिरोह ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोडवेज बस में यात्री को जहरखुरान गिरोह ने लूटा
Thu, 15 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 15 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली से घर लौट रहे एक युवक को जहरखुरान गिरोह ने नशा सुंघाकर लूट लिया। उसके पास से 25 हजार रुपये और भतीजों के लिए लाए गए कपड़े गायब हैं। युवक बेसुध हालत में रोडवेज बस अड्डे पर मिला।
कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव सैंथरा निवासी दीपक दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह मंगलवार शाम दिल्ली से घर लौटने के लिए रोडवेज बस से रवाना हुआ था। बुधवार सुबह सात बजे वह फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दीपक की मां रामदेवी ने बताया कि मंगलवार शाम उसकी वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह दो बैग के साथ बस में बैठ रहा है। एक बैग में बच्चों के लिए कपड़े और दूसरे में अपने कपड़े थे। साथ ही उसके पास 25 हजार रुपये भी थे। जहरखुरान गिरोह के सदस्य उसे नशा सुंघाकर दोनों बैग और रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
-- -
रोडवेज बस अड्डे पर सक्रिय है जहरखुरान गिरोह
फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर लंबे समय से जहरखुरान गिरोह सक्रिय है। बस अड्डे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया है। पिछले छह महीनों में जहरखुरानी की पांच से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी पुलिस यात्रियों को सुरक्षित सफर देने में असफल रही है। हर घटना के बाद जांच का भरोसा तो दिलाया, लेकिन गिरोह के सदस्य अब तक पकड़ से बाहर हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।