{"_id":"5fc3d4f88ebc3e9be74e52db","slug":"a-house-burnt-by-fire-in-a-hut-farrukhabad-news-knp5970690129","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में दीपक से लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में दीपक से लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक
विज्ञापन
नवाबगंज। झोपड़ी में दीपक से लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आठ हजार की नकदी भी जल गई। गृहस्वामी व उसकी पत्नी, पुत्री बाल-बाल बचे। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव बांसूडाढा निवासी वीर सिंह शाक्य गांव के किनारे एक झोपड़ी में परिवार समेत रहते हैं। शनिवार रात वे पत्नी रामा देवी, पुत्री नैंसी के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। झोपड़ी में जल रहे दीपक की लौ से आग लग गई।
वीर सिंह जागे और आग देखकर पत्नी व पुत्री के साथ झोपड़ी से बाहर निकल आए और शोर मचाया। गांव के लोग भी आ गए। झोपड़ी में लगी आग को ग्रामीणों ने बुझाया।
आग में आठ हजार की नकदी, 15 पैकेट गेहूं, 15 पैकेट बाजरा, खाने पीने का सामान, कपड़े, रजाई, गद्दे जलकर राख हो गए। वीर सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
प्रधान राजेश सिंह ने लेखपाल को घटना के बारे में जानकारी दी। प्रधान ने बताया कि वीर सिंह गरीब है उसको प्रशासन से मदद दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।