{"_id":"6822305283c2485534004087","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-in-sankisa-on-buddha-purnima-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-124034-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बुद्ध पूर्णिमा पर संकिसा में निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बुद्ध पूर्णिमा पर संकिसा में निकली भव्य शोभायात्रा
Mon, 12 May 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
बौद्ध शोभायात्रा में शामिल अनुयायी।
- फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार सुबह संकिसा स्थित धम्म लोको बुद्ध विहार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा को डॉ. धम्मपाल थैरो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में एक आकर्षक झांकी भी शामिल रही, जो आधे घंटे बाद बौद्ध स्तूप पर पहुंची।
सभी बौद्ध उपासकों ने वहां पहुंचकर स्तूप की तीन बार परिक्रमा की और अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाकर परित्राण पाठ किया। इसके बाद पाली भाषा में बुद्ध वंदना का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. धम्मपाल थैरो ने कहा कि स्तूप पर चढ़ना उचित नहीं है, क्योंकि यहां भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा और इंद्र के साथ भगवान बुद्ध स्वर्ण सीढ़ियों से यहीं अवतरित हुए थे और उन्होंने विषारी देवी को उपदेश दिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एसपी आरती सिंह ने संकिसा बौद्ध स्थल का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद। बुद्ध पूर्णिमा पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने थाना मेरापुर स्थित संकिसा बौद्ध पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने टीले पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। (संवाद)