{"_id":"3c9e68df2a222fdd1b0dcbebab2e1741","slug":"a-grand-procession-of-lord-buddha-on-buddha-purnima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा पर धूमधाम से निकाली भगवान गौतम बुद्ध की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा पर धूमधाम से निकाली भगवान गौतम बुद्ध की शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 04 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर संकिसा में बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान धूमधाम से भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। अनुयायियों ने बौद्ध स्तूप की परिक्रमा कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।
सोमवार सुबह करीब 7.45 बजे संकिसा तिराहा स्थित धम्मा लोको बुद्ध विहार प्रांगण से भगवान गौतम बुद्ध की शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेपेंद्र प्रसाद शाक्य और कार्यक्रम संयोजक डा. भिक्षु धम्मपाल थैरो ने हरी झंडी दिखाकर किया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा मुख्यमार्ग से निकली। भिक्षु नागसेन, भिक्षु आनंद मित्र, भिक्षु कर्माधा, भिक्षु गुणानंद आदि भिक्षु व बौद्ध धर्म के अनुयायी चल रहे थे। शोभायात्रा में चल रहे तीन वाहनों पर भगवान बुद्ध केचित्रों को भव्यता के
साथ सजाया गया था। अनुयायी बौद्ध धर्म की क्या पहचान गौतम बुद्ध अशोक महान, बौद्ध धर्म की क्या पहचान मानव-मानव एक समान आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सुबह 8.45 बजे शोभायात्रा पवित्र बौद्ध स्तूप के पास पहुंची। यहां पर अनुयायियों ने तीन बार स्तूप की परिक्रमा की। इसके बाद अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाकर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
धम्मपाल थैरो ने बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मं शरणम् गच्छामि के उद्घोषों के साथ बुद्ध वंदना कराई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी महात्मा बुद्ध के अनुयायी हैं। हमारा काम लोगों को जोड़ना है। महात्मा बुद्ध ने सपना देखा था कि सभी लोग एक साथ रहें। उन्होंने कहा था कि पशु-पक्षी आदि का समान अस्तित्व है। बौद्ध धर्म सबको जोड़ने का मार्ग है।
दोस्ती से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। हम सभी जब जोड़ने का काम करेंगे, तभी एक सभ्य समाज और अच्छे राष्ट्र निर्माण का सपना पूरा होगा। इस अवसर पर एसडीएम सदर सुनील वर्मा, सीओ कायमगंज एके रावत, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद कुंवरबहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक मेरापुर सालिगराम वर्मा के अलावा नागेंद्र शाक्य, शैतान सिंह शाक्य, गुरुदयाल शाक्य, होरीलाल शाक्य, विजय पाल शाक्य और रामदयाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्मियों ने बिसारी देवी की पूजा की
बौद्ध स्तूप के ऊपर बने बिसारी देवी मंदिर में सोमवार को सनातन धर्म के लोगों ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने अगरबत्ती जलाकर प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, विजेंद्र सिंह, रामवीर, प्रेमचंद्र राजपूत और रमा राजपूत आदि मौजूद रहीं।
कई थानों का फोर्स व पीएसी रही तैनात
बौद्ध स्तूप पर बने बिसारी देवी मंदिर पर पूजन-अर्चन को लेकर सनातन धर्मियों और बौद्ध अनुयायियों के बीच सालों से तनातनी चल रही है। इसी को लेकर स्तूप के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को भी स्तूप पर थाना नवाबगंज, मोहम्मदाबाद, मेरापुर, शमसाबाद, महिला एसओ के साथ ही भारी संख्या में पीएसी बल मौजूद रहा।