फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A gas cylinder leak caused a fire in the house, reducing household goods to ashes.

Farrukhabad News: गैस सिलिंडर लीक होने से घर में आग, गृहस्थी राख

Sat, 23 May 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A gas cylinder leak caused a fire in the house, reducing household goods to ashes.
फोटो- 22 गांव खजुरी में आग लगने से जली नकदी ब जेवरात। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : जनता दर्शन में जन ​शिकायतें सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
मोहम्मदाबाद। गांव खजुरी में फूल सिंह के घर में गैस सिलिंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये की गृहस्थी, नकदी और जेवर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

फूल सिंह की पत्नी सविता ने एजेंसी से आया नया गैस सिलिंडर लगाया था। तभी उससे गैस लीक होने लगी, जिसकी सूचना सिलिंडर देने आए लड़के को दी गई। लड़के ने चूल्हा जलाकर सिलिंडर चेक करने के लिए कहा। सविता की पुत्री दीक्षा ने जैसे ही चूल्हा जलाया, पूरे घर में आग फैल गई। संयोगवश, ग्राम प्रधान सेवाराम कठेरिया पास में ही विकास कार्य करा रहे थे। उनके पास एक पानी का टैंकर मौजूद था, जिसे आनन-फानन में फूल सिंह के घर पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग ने घर में रखे कपड़े, अनाज, नकदी, जेवर और बच्चों की कॉपी-किताबें जला दीं। सविता ने बताया कि बक्से में रखे 50,000 रुपये और एक अन्य डिब्बे में रखे 70,000 रुपये जल गए। कीमती जेवर भी आग की भेंट चढ़ गए। कुल मिलाकर, आग से करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फूल सिंह हरदोई की शाहबाद स्थित चीनी मिल में मजदूरी करते हैं, जबकि उनका परिवार गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed