फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A four-lane road will be built from Neebkarori temple to the main road

Farrukhabad News: नीबकरोरी मंदिर से मुख्य मार्ग तक बनेगी फोरलेन सड़क

Thu, 24 Apr 2025 10:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
A four-lane road will be built from Neebkarori temple to the main road
नीबकरोरी धाम में निरीक्षण करते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी। - फोटो : नीबकरोरी धाम में निरीक्षण करते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी।
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। जिलाधिकारी ने गुरुवार को बाबा नीबकरोरी धाम पहुंचकर विकास कार्यों व बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने नीबकरोरी मंदिर से मुख्य मार्ग तक फोरलेन सड़क बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए। वहीं पर्यटन विभाग से चल रहे काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाबा नीबकरोरी धाम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति आदि अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्य व प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता से कहा कि मंदिर से मुख्य मार्ग तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए भूमि चिह्नित करें। जरूरत के अनुसार भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। मंदिर में चढ़ाए गए घंटे कक्ष में भरे होने और जीर्णशीर्ण दानपात्र नीलाम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ से कहा कि मंदिर में नियमित एक सफाई कर्मी लगाया गया। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाया जाए। तपोस्थली जर्जर दिखने से जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी क्षमता का आंकलन कर जीर्णोद्धार के लिए इस्टीमेट बनाया जाए। जर्जर होने की स्थिति में नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। कई दानी भक्तों ने अपनी भूमि की रजिस्ट्री मंदिर के नाम की, लेकिन खतौनी में दर्ज नहीं है। डीएम ने खतौनी में भूमि दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

जलापूर्ति चालू न होने व शौचालय में ताला देख डीएम नाराज
डीएम ने निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क के किनारे लगी दुकानें पीछे करवाने, आवंटित दुकानें ही लगने देने, दुकानदारों को पॉलिथीन न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर की भूमि नापने और दुकानदारों को बराबर भूमि आवंटित करने को कहा। भटकुर्री मार्ग पर अवैध रूप से लगी दुकानें हटवाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत से बने सामुदायिक शौचालय में ताला लगा होने और जल जीवन मिशन की टंकी से जलापूर्ति न होते देख डीएम ने नाराजगी जताई। मंदिर के मुख्य गेट पर लगा टिन शेड आगे बढ़ाने को कहा। मंदिर के पुजारी से जानकारी कर डीएम ने टिनशेड के चबूतरे पर सीढ़ी बनवाने, आसपास जाली के निर्देश दिए। पानी की टंकी परिसर में बने कमरे में खाद व अन्य वस्तुओं का भंडारण देख नाराजगी जताई और परिसर में रखा भूसा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। बीडीओ त्रिलोकचंद शर्मा, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता मुरलीधर, पर्यटन विभाग के जेई रंजन सोनी, आरईडी के जेई दलबीर सिंह, एपीओ मयंक तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed