{"_id":"58e532f94f1c1bf8335b42dd","slug":"a-fire-in-the-field-with-the-spark-of-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों की चिंगारी से खेत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों की चिंगारी से खेत में लगी आग
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
राजेपुर में कौशल सिंह के खेत में जल रही आग
- फोटो : amarujala
राजेपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से तीन गेहूं की फसलों में आग लग गई। दो जगह फायरब्रिगेड और एक खेत में ग्रामीण ने खुद पानी डालकर आग बुझाई। घटनाओं में हजारों रुपये की फसल और एक ग्रामीण के 25-30 यूकेलिप्टस के पेड़ आधे जल गए।
थाना व कसबा राजेपुर के रहने वाले शिशुपाल सिंह के चार बीघा गेहूं के खेत में बुधवार दोपहर बिजली की चिंगारी गिरने से आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के सहयोग से पंपसेट आदि चलाकर तुरंत ही आग पर काबू पा लिया।
इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। शिशुपाल सिंह ने बताया कि आग से 50 किलो गेहूं का नुकसान हुआ है।
उधर, इसी कसबे के रहने वाले कौशल सिंह के चार बीघा खेत में दोपहर करीब 1:30 बजे जंफर टूटने से निकली चिंगारी के चलते आग लग गई। जानकारी पर एसएसओ मोनू राजपूत ने बिजली आपूर्ति बंद की। घटना की सूचना पर फायरब्रिगेड और एसओ डीपी गौतम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कौशल सिंह ने बताया कि आग से आधा बीघा गेहूं की फसल जल गई। फायरब्रिगेड यहां आग बुझा ही रही थी कि उसे सूचना मिली कि गांव मोहद्दीनगर में रामबरन के 10 बीघा और शेर सिंह के चार बीघा गेहूं के खेत और यूकेलिप्टस के पेड़ों में बिजली की चिंगारी गिरने से आग लग गई।
यहां आग बुझाने के बाद आनन-फानन में फायरब्रिगेड मोहद्दीनगर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रामबरन ने बताया कि आग से उसकी चार बीघा फसल जल गई। वहीं शेर सिंह ने बताया कि आग से एक बीघा गेहूं की फसल और 25-30 यूकेलिप्टस के पेड़ आधे जल गए। तीनों घटनाओं की सूचना राजस्वकर्मियों को दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
तहसीलदार शेख आलम गीर ने बताया कि राजस्वकर्मियों को भेजकर आग से हुई क्षति का आंकलन कराया जाएगा।