{"_id":"571bb2604f1c1ba06e8b60be","slug":"a-fire-burnt-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से झुलसी महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल में आग लगने से झुलसी महिला
- फोटो : amar ujala
गैस चूल्हे पर दूध गर्म करते समय कपड़ों में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को लोहिया अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला बालाजीपुरम कादरीगेट निवासी शोभा पत्नी गगन दुबे शुक्रवार की रात गैस चूल्हे पर बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थीं।
विज्ञापन
इस दौरान कपड़ों में आग लगने से शोभा गंभीर रूप से झुलस गईं। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोगों ने कपड़ाें में लगी आग बुझाई। शोभा को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस पर परिजन महिला को लोहिया अस्पताल ले आए। यहां से डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कानपुर ले जाते समय रास्ते में शोभा की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने बताया कि दूध गर्म करने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन