फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A fire burnt woman's death

आग लगने से झुलसी महिला की मौत

Sat, 23 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sat, 23 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
A fire burnt woman's death
गेहूं की फसल में आग लगने से झुलसी म‌हिला - फोटो : amar ujala

गैस चूल्हे पर दूध गर्म करते समय कपड़ों में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को लोहिया अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला बालाजीपुरम कादरीगेट निवासी शोभा पत्नी गगन दुबे शुक्रवार की रात गैस चूल्हे पर बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थीं।

विज्ञापन


इस दौरान कपड़ों में आग लगने से शोभा गंभीर रूप से झुलस गईं। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोगों ने कपड़ाें में लगी आग बुझाई।  शोभा को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस पर परिजन महिला को लोहिया अस्पताल ले आए। यहां से डाक्टर ने  कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर ले जाते समय रास्ते में  शोभा की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने बताया कि दूध गर्म करने के दौरान हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed