{"_id":"608aa44a8ebc3ebd004995a4","slug":"a-fight-outside-the-booth-on-charges-of-fake-votes-farrukhabad-news-knp6258865143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट के आरोप में बूथ के बाहर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट के आरोप में बूथ के बाहर हुई मारपीट
विज्ञापन
फर्जी वोट के आरोप में बूथ के बाहर मारपीट
मोहम्मदाबाद। ब्लाक क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर में फर्जी वोट डालने के आरोप में एक प्रधान प्रत्याशी के समर्थक और दूसरे प्रत्याशी के एजेंट में मारपीट हो गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों को अलग किया और भगा दिया। खिमसेपुर गांव में प्रत्याशियों के लगे बस्ते में भीड़ अधिक होने पर पुलिस ने लाठी चटकर सभी को खदेड़ दिया।
मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटिन्ना मानिकपुर में मतदान के दौरान दोपहर के समय बूथ संख्या 215 पर एक प्रधान प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी के एजेंट पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। इसको लेकर प्रधान के समर्थक व दूसरे के एजेंट के बीच में बूथ के बाहर विवाद होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों में लात घूंसा चलने से वहां मतदाताओं में भगदड़ मच गई।
पुलिस कर्मियों ने दोनों को अलग किया और चेतावनी देकर भगा दिया। इसके बाद शांत पूर्ण तरीके से मतदान चलता रहा। उधर ग्राम पंचायत खिमसेपुर में दोपहर के समय प्रत्याशियों के लगे बस्तों पर काफी भीड़ लगी थी। पुलिस कर्मियों ने कई बार चेतावनी दी, जब भीड़ नहीं हटी तो पुलिस ने लाठी चटकर कर सभी को खदेड़ दिया।