{"_id":"68e415ef9ff46e16190034ea","slug":"a-father-returning-from-a-match-for-his-daughter-died-in-an-accident-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107585-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बेटी के लिए रिश्ता देख लौट रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बेटी के लिए रिश्ता देख लौट रहे पिता की हादसे में मौत
Tue, 07 Oct 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13, मृतक अशोक कुमार का फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। बेटी का रिश्ता देखकर लौट रहे कन्नौज निवासी एक ग्रामीण की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को परिजन अस्पताल ले गए।
कन्नौज जिले के थाना सकराला के गांव बझेड़ी निवासी अशोक कुमार (58) रविवार दोपहर में अपनी बेटी अंशी के लिए रिश्ता देखने सौरिख के गांव परौर गए थे। वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सौरिख-सकरावा नहर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से मिर्जापुर गांव के पास उनकी टक्कर हो गई।
अशोक के पुत्र शिवपाल ने बताया कि पिता और दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख वह लोग पिता को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। अशोक के परिवार में पत्नी निर्मला देवी, पुत्र शिवपाल, शिवम और आदेश हैं। सीने और शरीर पर अधिक चोट आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिली पुलिस सूचना के आधार पर दुर्घटना में मरे अशोक कुमार का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट दुर्घटना स्थल से संबंधित थाने को भेज दी जाएगी।