फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A death in road accidents , two injured

सड़क हादसों में एक की मौत, दो जख्मी

Sat, 24 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
A death in road accidents , two injured
अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। इन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।  शहर
विज्ञापन
कोतवाली के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी संविदा लाइन मैन सुनील कुमार पुत्र गिरीश चंद्र शुक्रवार की देर रात पांचाल घाट से बाइक से घर लौट रहे थे।  रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर सुनील की मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे

परिजनों ने पांचाल घाट कादरी गेट रोड पर जाम लगा दिया।  पुलिस ने परिजनाें को समझाकर  जाम खुलवा दिया था।  शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया गया।  शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई अनिल ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला नैन निवासी हरवीर सिंह यादव अपने गांव जिला एटा थाना राजारामपुर के गांव नहर मोर्चा गए थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहे थे।  थाना शमसाबाद के गांव कलुआपुर सानी के पास से गुजरने के दौरान

सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। इसी तरह  गांव धंसुआ निवासी मनोज कुमार शहर की एक दुकान पर काम करते  हैं। शुक्रवार की रात वह  साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से इनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मनोज कुमार घायल हो गए। बाइक चालक गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed