फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A bus of pilgrims upturned, 17 injured

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 17 घायल

Sun, 27 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
A bus of pilgrims upturned, 17 injured
घटनास्थल पर पलटी पड़ी बस। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा से श्रद्धालुओं को लेकर लखीमपुर जा रही प्राइवेट बस पांचाल घाट पेट्रोलपंप के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं समेत 17 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात बाबा जय गुरुदेव के भक्तों से भरी प्राइवेट बस मथुरा से वापस लखीमपुर जा रही थी। रात करीब 1:30 बजे बस पांचाल घाट स्थित गंगा पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार श्रद्धालु जिला लखीमपुर के ईशानगर बेती सहदेव निवासी तीर्थराम मौर्य, इनकी पत्नी कृष्णावती, रतियाबेहल धरौरा निवासी सरनवती पत्नी अयोध्या प्रसाद, बरारी निवासी निर्मला देवी पत्नी रामलाल, गांव बडेवर ईशानगर निवासी जगरानी पत्नी उमाशंकर, लज्जावती पत्नी रामकिशोर, शिवरानी पत्नी शंकरलाल, गांव विसार निवासी रामरत्ता पत्नी जमुना प्रसाद, गांव तेड़िया ईशानगर निवासी मैनेजर सिंह।
विज्ञापन


गांव जगदीशपुर निवासी सूर्यकांत, गांव पलिया ईशानगर निवासी कृष्णावती पत्नी बबलूलाल, गांव सिहावन ईशानगर निवासी परना देवी पत्नी परमेश्वर सिंह, गांव रामपुर ईशानगर निवासी सोनेलाल, हरदेवी पत्नी रामकुमार गांव ढेवर निवासी शांती देवी पत्नी जगमोहन, गांव मटेनी निवासी कीरतराम और गांव चहलार निवासी कमला देवी पत्नी छंगेलाल घायल हो गए। बस के पलट जाने की सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा और क्राइमब्रांच प्रभारी रूम सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को वाहनों से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस चालक नईम निवासी लहरपुर जिला सीतापुर को हिरासत में ले लिया। अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालु शनिवार सुबह ही अपने-अपने घरों को चले गए। बस चालक ने बताया कि वह श्रद्धालुओं को लेकर 21 मार्च को मथुरा में होने वाले बाबा जयगुरुदेव के आश्रम गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। इसी बीच बस का पटा टूट जाने से बस बेकाबू होकर पलट गई थी। क्रेन से बस को हटाया गया।


शहर के भगुआ नगला पांचालघाट के पास उमेश कुमार का खोखा रखा है। रात बेकाबू हुई बस उमेश के खोखे को क्षतिग्रस्त कर पड़ोसी आरएन सिंह की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए पलट गई। बस पलटने की आवाज सुनकर उमेश और उनका परिवार जाग गया। आसपास के लोग भी आ गए। उमेश ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। बस पलटने की सूचना पर बस मलिक भी कोतवाली में जा पहुंचा। यहां पर उमेश और बस मालिक के बीच समझौता हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed