फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A boy who went to the field is missing; kidnapping is suspected.

Farrukhabad News: खेत पर गया बालक लापता, अपहरण की आशंका

Fri, 12 Dec 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A boy who went to the field is missing; kidnapping is suspected.
जहानगंज। क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा में खेत पर गया बालक बुधवार शाम को लापता हो गया। परिजनों को उसके अपहरण की आशंका जताई है। कन्नौज से आए खोजी कुत्ते ने घर से खेत तक दौड़ लगाई। इसके बाद कुछ पता नहीं कर सका। मामले में गांव के ही कुछ लोग शक के दायरे में हैं। हालांकि पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा निवासी किसान चंद्रप्रकाश गुप्ता का 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष पड़ोसी गांव मूसाखिरिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा चार का छात्र है। वह बुधवार शाम स्कूल से घर पहुंचा। इसके बाद कोचिंग चला गया। कोचिंग से लौटने के बाद शाम 5.30 बजे बिना बताए मकान से 500 मीटर दूर स्थित एक मंदिर के पास खेलने चला गया। वहां कुछ ग्रामीणों ने उसे खेलते देखा। देर शाम जब पिता चंद्र प्रकाश गुप्ता ने घर पहुंचकर आशुतोष के बारे में जानकारी दी। पता चला कि वह घर नहीं लौटा। उन्होंने खेतों और गांव में खोजबीन की, मगर नाकामी हाथ लगी। बृहस्पतिवार को उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने अपहरण की आशंका भी व्यक्त की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कन्नौज के डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। खोजी कुत्ते जैकी को लेकर हैंडलर सुदीप कुमार पहुंचे। जैकी ने पहले मकान के आसपास चक्कर लगाए। इसके बाद वह मंदिर और खेत में घूमा। इसके बाद फिर घर पर ही आ गया। इसके अलावा वह कहीं नहीं गया। परिवार के लोग बालक के पता न चलने से परेशान हैं। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि बालक का पता लगाया जा रहा है। अपहरण होने की बात गलत है। वह रात में भटक कर कहीं चला गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed