{"_id":"62a62c91eef89a73e461cb53","slug":"a-bike-pole-slipped-in-the-ballast-collided-with-the-pole-the-young-man-died-farrukhabad-news-knp7020234145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी में फिसली बाइक पोल से टकाराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी में फिसली बाइक पोल से टकाराई, युवक की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े सामोद के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। गिट्टी पर फिसली बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी की हालत गंभीर है। पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मौत का कारण सिर पर चोट बताई जा रही है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली निवासी सामोद सिंह (29) रविवार को दोस्त डिप्टी के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। गांव स्यानी के मोड़ पर सड़क किनारे गिट्टी फैली थी। बाइक का पहिया गिट्टी केेे ऊपर से निकला तो बाइक अनियंत्रित हो गई।
बाइक फिसल कर बिजली के खंभे से टकरा गई। सामोद हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर गंभीर चोट आने से सामोद की मौके पर ही मौत हो गई। साथी डिप्टी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोहम्मदाबाद सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
सामोद की मौत की जानकारी से परिजनों मेेें कोहराम मच गया। मां अंग्रेजश्री, भाई प्रमोद, राजेश बनकट और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।