{"_id":"92279","slug":"Farrukhabad-92279-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना मुजद्दी ने की सलमान की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना मुजद्दी ने की सलमान की वकालत
Farrukhabad
Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ की तालीमी कांफ्रेंस में जामिया हिदायत जयपुर के चांसलर मौलाना फजलुर्रहीम मुजददी ने केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को कौम का हमदर्द बताकर तारीफ की और अधिकार पाने के लिए प्रदेश सरकार पर प्रेशर बनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सलमान के प्रयासों से मुसलमानों की तालीमी तरक्की के दरवाजे खुले है और लाखों अल्पसंख्यक छात्र स्कूलों से वजीफा पा रहे हैं।
तालीमी कांफ्रेंस में आजाद यूनीवर्सिटी की तरफ से जनरल नालेज क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने फटाफट जवाब दिए और इनाम पाकर झूम उठे। कांफ्रेंस के दौरान यूनीवर्सिटी के प्रो. मोहम्मद हिलाल ने बच्चों से इस्लामी जानकारी के साथ देश की जुड़ी शख्सियतों और घटनाओं के सवाल किए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया।