फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   फिरोजाबाद से अपह्त युवक नवाबगंज से बरामद

फिरोजाबाद से अपह्त युवक नवाबगंज से बरामद

Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। फिरोजाबाद जिले के साहेपुर कला से एक सप्ताह पूर्व अपहृत युवक को नवाबगंज थाना पुलिस ने रविवार को नगरिया गांव में सड़क किनारे गन्ना के खेत से मुक्त कराया है। उसके मुंह में कपड़ा और हाथ-पैर लोहे की जंजीर से बंधे थे। अपहृत युवक ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति शिकोहाबाद में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाया था। ट्रेन में चार अन्य लोग मिले, जिन्होंने गन्ने के खेत बांध कर डाल दिया।
विज्ञापन

नगला दमू गांव का रिंकू रविवार शाम चार बजे नगरिया और नया गांव के मध्य सड़क किनारे स्थित रमेश गंगवार के गन्ने के खेत में गया था। खेत में एक युवक को जंजीर से बंधा देखकर दंग रह गया। उसने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने खेत में आकर युवक की जंजीर खोली और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मिर्जा सदरे आलम दल बल के साथ गांव पहुंचे। खेत में जंजीर से बंधे युवक को थाने ले आए। होश आने पर पुलिस ने युवक से पूछताछ की। थानाध्यक्ष मिर्जा सदरे आलम ने बताया कि युवक का नाम धर्मपाल उर्फ धनपाल और उसके पिता का नाम सोने लाल है। वह साहेपुर कला थाना जसराना जिला फिरोजाबाद का रहने वाला है। अपह्त युवक ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी गांव नौरंगाबाद का एक व्यक्ति शिकोहाबाद में नौकरी लगवाने के बहाने घर से साथ लाया था। ट्रेन में चार व्यक्ति और मिले जो उसके साथ फर्रुखाबाद बाद आए। वहां से शमसाबाद स्टेशन आए। उन लोगों ने मुंह कपड़े से और हाथपैर जंजीर से बांध कर गन्ने के खेत में डाल दिया। तीन दिन से खाना भी नहीं दिया। हर समय दो व्यक्ति निगरानी करते थे। रविवार शाम को सभी कहीं गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना को दी है। एटा जिले के नयागांव थाने के गांव सराय अगहत निवासी रिश्तेदार किशोरी लाल शाम को थाने पहुंचे।
विज्ञापन

गन्ने के खेत से बरामद अपह्त धर्मपाल मां बाप का अकेला लड़का है। वह विकलांग है। उसके नाम 15 बीघा खेत है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। उसकी तीन बहने हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का अपहरण खेत की रंजिश में होना लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed