फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   राजेपुर, कंपिल में स्टेट बैंक के िलए सर्वे शीघ्र

राजेपुर, कंपिल में स्टेट बैंक के िलए सर्वे शीघ्र

Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय स्टेट बैंक कानपुर परिक्षेत्र के उप महाप्रबंधक के समक्ष व्यापारियों ने शाखाओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए प्रबंधकों को निर्देश दिए। व्यापारियों ने राजेपुर और कंपिल में स्टेट बैंक की शाखाएं तथा अमृतपुर तहसील में एटीएम खोलने की मांग की। महाप्रबंधक ने शीघ्र ही सर्वे कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बढ़पुर स्थित होटल हिंदुस्तान में राइस मिल मालिकों के साथ बैठक में कानपुर परिक्षेत्र के उप महाप्रबंधक सुनील भाटिया ने सहायक महाप्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल के साथ मिलकर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का तो उन्होंने तत्काल निस्तारण कर दिया और उपस्थित प्रबंधकों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश भी दिया। सहायक महाप्रबंधक अशोक अग्रवाल ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि फर्रुखाबाद में जल्द ही आरबीओ खोलने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मुख्य प्रबंधक आरबी त्रिवेदी ने व्यापारियों को बैंक की ऋण स्कीमों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता दिनेश गुप्ता व संचालन फतेहगढ़ शाखा के मुख्य प्रबंधत अनिल जौहरी ने की। बैठक में फर्रुखाबाद इकाई के सचिव मुकेश गुप्ता ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किए। इस मौके पर रामप्रकाश यादव, व्यापारी नेता मनोज कौशल, दिनेश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed