{"_id":"85957","slug":"Farrukhabad-85957-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रामगंगा में भी छोड़ा जाने लगा बैराजों से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रामगंगा में भी छोड़ा जाने लगा बैराजों से पानी
Farrukhabad
Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। गंगा में नरौरा से पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है। दो दिन से रामगंगा में खो बैराज, होली बैराज व रामगंगा बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इन दिनों गंगा का जलस्तर 0.70 सेंटीमीटर बढा़ हुआ है। रामगंगा क ा जलस्तर अभी सामान्य है। पानी की मात्रा में ऐसे ही इजाफा होता रहा तो बाढ़ की दस्तक होने में देर नहीं लगेगी। किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
गंगा नदी में एक जुलाई से लगातार पानी भेजा जा रहा है। एक जुलाई को नरौरा से 1901 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर 134. 35 मीटर पहुंच गया था। इससे कमालगंज ब्लाक के भोजुपर गंाव में कटान होने लगा था। इसके बाद से पानी में कमी आने लगी। 4 जुलाई के बाद गंगा का जलस्तर घटने लगा था। यह सामान्य गेज 134 से नीचे हो गया । नरौरा से पानी छोडे़ जाने की कार्रवाई अभी बंद नही हुई है।
9 जुलाई से गंगा का जलस्तर फिर जोर मारने लगा है। इस तारीख को 15099 क्यूसेक पानी भेजा गया। इससे जलस्तर में 0.15 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। 10 जुलाई को 18676 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 11 जुलाई को 8001 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी। यह 134.55 पर आ गया। 13 जुलाई को 7466 क्यूसेक पानी भेजे जाने से जलस्तर 134.70 मीटर पर आ गया। 14 जुलाई को 6396 व 15 जुलाई को 8001 क्यूसेक पानी गंगा में छोडा़ गया। जलस्तर अभी 134.70 मीटर पर ही ठहरा है। आगे और पानी आता है तो बाढ़ की समस्या बनने लगेगी।
विज्ञापन
रामगंगा में भी पानी छोड़े जाने की शुरूआत हो गई है। इसमें तीन बैराजों से पानी आ रहा है। खो बैराज से इस महीने में पहली बार 4 जुलाई को 350 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पांच जुलाई को 4074, 6 जुलाई को 250, 9 जुलाई 2760, 10 जुलाई को 100, 14 जुलाई को 470 व 15 जुलाई को 1840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
होली बैराज से दो दिनों से लगातार रामगंगा में पानी छोडा़ जा रहा है। 14 जुलाई को 110 व 15 जुलाई को 180 क्यूसेक पानी आया है। रामगंगा बैराज से 5 जुलाई को 740, 7 जुलाई को 300, 10 जुलाई को 134, 11 जुलाई को 663 व 15 जुलाई को 1444 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।