फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चुनाव के विवाद में पाल समाज की सभा में मारपीट

चुनाव के विवाद में पाल समाज की सभा में मारपीट

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी में पाल समाज की हो रही बैठक में समाज के कार्यकारिणी का चुनाव करने जाने को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष और एक युवक से विवाद के साथ ही मारपीट हो गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष समेत दो को हिरासत में ले लिया। समझौता हो जाने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी निवासी जिला पाल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश चंद्र पाल के निवास पर आज सुबह समाज की बैठक हो रही थी। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद हुए थे। मौजूदा समय में समाज के लोगों ने सुरेश चंद्र पाल को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था। नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव की तिथि तय करने के लिए ही बैठक हो रही थी। इसी दौरान कमालगंज के विजय से तिथि को लेकर सुरेश चंद्र से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी। जिससे बैठक में अफरातफरी मच गई। इस दौरान समाज के काफी संख्या में मौजूद लोग वहां से खिसक लिए। इस दौरान सुरेश ने पूर्व अध्यक्ष रामदीन पाल और सदस्य श्रीकृष्णपाल को कमरे में बंद कर दिया। इसके साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। जब इसकी जानकारी समाज के अन्य लोगों को हुई तो वह लेाग कोतवाली जा पहुंचे। इधर, सुरेशचंद्र ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। सुरेश ने बताया कि उसके घर पर कोई बैठक नही हो रही थी। रामदीन अपने साथ विजय व अन्य लोगों को लेकर मिलने के लिए आए थे। उसी दौरान मारपीट कर दी गई। रामदीन ने बताया कि कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बैठक हो रही थी। सुरेश चुनाव नही चाह रहे थे। जबकि समाज के लोग तिथि तय करने के लिए बैठक में दबाव बना रहे थे। इसी दौरान विजय से सुरेश का विवाद हो गया। प्रभारी कोतवाल विग्गनसिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सभी को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed