{"_id":"84161","slug":"Farrukhabad-84161-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का जलभराव से महामारी फैलने की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का जलभराव से महामारी फैलने की आशंका
Farrukhabad
Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्लों में नाले का पानी भरा होने और निकासी की कोई सूरत न दिखने से महामारी का खतरा भी सिर पर आ गया है। पानी में पनपने वाले जहरीले मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है तो सड़ांध के चलते भी लोगों के शरीर में प्रदूषित हवा पहुंच रही है। बीमारी फैलने का डर भी लोगों को काफी सता रहा है।
छावनी, कछियाना, खटकपुरा, तलैया फजल इमाम, गंगानगर, कादरी गेट में नाले का भरा पानी लोगों की दिनचर्चा रोकने के साथ नई मुसीबत भी बन रहा है। पानी में जहरीले मच्छर पनप रहे हैं और जिनके डंक से बीमारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। घरों में खाने पीने के दौरान सड़ांध के चलते वायु प्रदूषण से शरीर में हानिकारक तत्व पहुंच रहे हैं। तालाब की तरह मोहल्लों में भरे पानी में छोटे बच्चे अठखेलियां कर रहे हैं उनके भी बीमारी की चपेट में आने की संभावना प्रबल है। लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि पानी दो तीन दिन और न निकला तो आगे उनकी क्या स्थिति होगी।