फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रेटगंज मतदान केंद्र के बाहर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

रेटगंज मतदान केंद्र के बाहर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

Mon, 25 Jun 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 25 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेटगंज स्थित सहकारी क्रय विक्रय केंद्र में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर जमघट लगाकर माहौल बिगाड़ रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। भीड़ को खदेड़ते समय पानी पिला रहे एक किशोर को भी नहीं बख्सा और उसके हाथ पर लाठी दे मारी। रास्ते में खड़ी कई मोटर साइकिलों को गिराकर लाठियों से उनके शीशे तोड़ दिए जबकि दो युवकों को बुरी तरह से लठियाते हुए दबोच कर पुलिस वाहन में बैठा लिया। इससे मौके पर काफी अफरा तफरी का माहौल भी उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

मतदान होने के समय पुलिस के भड़कने की स्थिति सुबह ठीक नौ बजे आई। मतदान केंद्र पर पहले तो एक महिला फर्जी मतदान का आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ती रही फिर वोट देने जा रही शादीशुदा युवती पर एक पोलिंग एजेंट ने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि शादी होने के बाद मायके वाले क्षेत्र में वोट डालने का अधिकार नहीं है। इस पर कुछ देर वाद-विवाद होता रहा। पुलिस कर्मी पहले तो सभी को मतदान केंद्र से हटने की हिदायत देते रहे। बात नहीं बनी तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने पुलिस की मोबाइल टीम बुला ली। मौके पर पहुंचे मोबाइल टीम के प्रभारी ने भी भीड़ को मतदान केंद्र के बाहर से हटने का निर्देश दिया। इस पर भी लोग मनमानी करते रहे तो टीम प्रभारी काफी तैश में आ गए। उन्होंने हमराही सिपाही से वायरलेस सेट छीनकर कंट्रोल रूम को मैसेज पास करते हुए और फोर्स भेजने को कहा। चंद मिनटों में ही वहां एक और मोबाइल टीम पहुंच गई फिर फर्रुखाबाद थाने के कोतवाल विजय सिंह भी पहुंचे। इस बीच पुलिस कर्मी काफी तैश में आ चुके थे। इंस्पेक्टर के आते ही पुलिस कर्मियों ने लाठी लेकर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। जिसे पाया उस पर घेरकर लाठी बरसाई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने गली के नुक्कड़ पर लोगों को पानी पिला रहे किशोर प्रांशू गुप्ता के हाथ के अंगूठे पर भी लाठी दे मारी। जिससे वह चुटहिल हो गया और चीख पड़ा। उधर कई पुलिस कर्मियों ने रास्ते में खड़ी आधा दर्जन मोटर साइकिलों को धक्के देकर गिरा दिया और लाठियाें से उनकी हेड लाइट तोड़ डाली।
विज्ञापन

पुलिस का यह रौद्र रूप देकर मतदान केंद्र के बाहर भगदड़ मच गई। कई लोगों ने गाड़ियां गिराए जाने और उन्हें क्षतिग्रस्त किए जाने पर आपत्ति जताई लेकिन पुलिस के तेवर देख ज्यादा विरोध नहीं कर सके। थोड़ी देर में ही मतदान केंद्र के बाहर सन्नाटा पसर गया जबकि दबोचे गए दो युवकों को पुलिस ने फर्रुखाबाद कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed