{"_id":"76519","slug":"Farrukhabad-76519-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बेहाल मरीजों को देख भड़कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से बेहाल मरीजों को देख भड़कीं
Farrukhabad
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मरीजों और उनके तीमारदारों की आए दिन परेशानी से नाराज नर्सें शुक्रवार को उनके दर्द को सहन नही कर सकीं और तीमारदारों के साथ सीएमएस का घेराव कर दिया। वजह थी आए दिन बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलना। गर्मी से बेहाल मरीज के तीमारदार ने बीते दिन एक नर्स से अभद्रता भी कर दी थी। तीमारदारों के आक्रोश को देख सीएमएस ने जनरेटर चालू कराया।
डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बना रहता है। सरकार बदलने के बाद भी अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों अस्पताल में बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलने से मरीज और नर्स परेशान हो रही है। आए दिन मरीजों के तीमारदार नर्स के पास आकर अपनी समस्याएं बता रहे है। बीते बीती शाम प्राइवेट वार्ड में भर्ती मरीज नवीनचंद्र के तीमारदारों का पारा चढ़ गया। जिस पर वह लोग नर्स के पास गए और विवाद करने लगे। इस दौरन नर्स ने तीमारदारों का कहना था कि वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती है इसके बाद भी उन्हें कोई सुविधा नही मिल रही है। बिजली जाने के बाद जनरेटर नही चलता है। नर्स ने तीमारदारों से कहा कि वह इस मामले में कुछ नही कर सकती। इसकी जानकारी वह सीएमएस से कह सकती है। लेकिन शुक्रवार को भी इसी ही व्यवस्था रही। आज भी एक मरीज ने अपना दर्द बताया। इसके बाद नर्स एकत्रित हुई।
इधर तीमारदार भी आक्रोश में आ गए। तीमारदारों के साथ नर्स सीएमएस डा. एके पांडेय के कक्ष में पहुंची। यहां पर वह नही थे। उन्हें ऊपर के कक्ष से बुलाया गया। उनके आने के बाद तीमारदार महावीर यादव ने कहा कि वह तो पंखे में बैठे है लेकिन मरीज गर्मी से बेहाल है। इस दौरन सीएमएस ने बजट का अभाव बताया तो तीमारदारों का कहना था। कि ओपीडी के लिए कहा से बजट आ रहा है। कई मरीजों के तीमारदारों ने सीएमएस को खरीखोटी सुनाई। नर्स को देख उनका पारा चढ़ गया। वह बोले कि तीमारदारों के साथ आने का क्या मतलब है। इस पर तीमारदार बीच में बोल पड़े कि वह नही आई उन लोगों को हम लोग लेकर आए है। आक्रोश को देख सीएमएस को जनरेटर चालू कराना पडा।
विज्ञापन
एक नर्स ने बताया कि वह लोग मरीजों की सेवा करते है। मरीज के तीमारदार उनसे ही आकर शिकायत करते है। वह लोग कब तक मरीजों को आश्वसान देते रहे। इस समय गर्मी से मरीज बेहाल है। सबसे ज्यादा तो जले और आपरेशन के मरीजों को दिक्कत हो रही है। नर्स ने कहा कि वह लोग रात के अंधेरे काम करती है। एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि रोगी कल्याण कोष से जनरेटर चलाया सकता है।