{"_id":"76027","slug":"Farrukhabad-76027-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख की लूट में 29 हजार बरामद, एक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख की लूट में 29 हजार बरामद, एक को किया गिरफ्तार
Farrukhabad
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। पेट्रोलपंप कर्मियों से लूट के मामले में भागते समय बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक के मालिक को 10 दिन से हिरासत में रखने के बाद बुधवार को कोतवाली पुलिस ने उसके पास से लूटी गई रकम के 29500 रुपए व एक तमंचा और चार कारतूस दिखाकर चालान कर दिया।
बताते चलें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाईपास तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समैन से दिनदहाड़े बाइकर्स लुटेरों ने बबना तिराहे के पास ढाई लाख रुपए लूट बाइक से फरार हो गए थे। भागते समय बदमाशों की एक बाइक छूट गई थी। पुलिस ने बाइक में मिले कागजात के आधार पर हरीश कुमार निवासी अपूरपुर भोगांव मैनपुरी को हिरासत में लिया था। बाइक हरीश के बड़े भाई रामविलास के नाम दिल्ली के पते से खरीदी गई थी। बाइक में मिले कागजों पर हरीश के भाई रामविलास का मोबाइल नंबर होने से पुलिस को हरीश को पकड़ने में देर न लगी, जबकि हरीश से बाइक रामनगर थाना भोगांव निवासी अमित मांगकर ले गया था। पुलिस अभी तक अमित और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 10 दिनों तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने हरीश का आज चालान कर दिया।