{"_id":"76025","slug":"Farrukhabad-76025-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज में ऋण वितरण शिविर 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज में ऋण वितरण शिविर 11 को
Farrukhabad
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद कायमगंज में 11 मई को सफाई कर्मचारियों के उत्थान के लिए ऋण वितरण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें इच्छुक लोगों के आय व जाति प्रमाण पत्र के अलावा ऋण प्रार्थना पत्र भी मौके पर ही तैयार करवाए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण आर बी मिश्र ने बताया कि कायमगंज क्षेत्र में बीते 17 अप्रैल को पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्योराज जीवन ने मोहल्ला नई बस्ती और चिलौली में निवास करने वाले सफाई कर्मियों और उनके परिवारों के उत्थान का निर्देश दिया था जिसमें उन्हें व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश था। इसी निर्देश के अनुपालन में 11 मई को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुबह दस बजे से ऋण वितरण शिविर लगाया जाएगा। बताया कि शिविर में कायमगंज शहरी क्षेत्र में स्थित बैंक शाखा प्रबंधकों द्वारा आवश्यक औपचारिता की पूर्ति के बाद लाभार्थियों का ऋण मौके पर ही स्वीकृत किया जाएगा। इसके बाद शाखा प्रबंधकों द्वारा लाभार्थियों को 15 दिन के अंदर ऋण की वास्तविक राशि का भुगतान किया जाएगा।