{"_id":"76008","slug":"Farrukhabad-76008-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता मेले में कहीं उत्साह तो कहीं सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता मेले में कहीं उत्साह तो कहीं सन्नाटा
Farrukhabad
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद सहित नगर पंचायतों में मंगलवार को निर्वाचन आयोग द्वारा लगवाए गए मतदाता पंजीकरण मेले में कहीं पर उत्साहित लोगों की भीड़ उमड़ी तो कहीं पर सन्नाटा पसरा रहा। पहले से प्रकाशित हुई मतदाता सूचियों में लोग अपने और परिवार के सदस्यों के नाम तलाशने की जद्दोजहद करते रहे। नगर पालिका में लोगों ने आवेदन पत्रों की कमी पर रोष जताया तो कहीं पर फार्म पहले जमा करने की मारामारी रही। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में कुल 244 लोगों ने अपने नाम सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन जमा किए।
नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में आयोजित मेले में उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार पहुंचे। जबकि पूरे आयोजन पर निगरानी पालिका के कार्यालय प्रभारी अशोक सारस्वत ने भी रखी। सुबह इस पंजीकरण मेले में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। प्रत्येक वार्ड के मतदाताओं के लिए अलग-अलग काउंटर लगाया गया था। वहीं से परिवर्धन, संशोधन और विलोपन के फार्म दिए जा रहे थे। पहले इन फार्मों को प्राप्त में लोगों ने उत्साह दिखाया। जबकि पहले से प्रकाशित सूची में कई लोग अपने नाम व परिवार के सदस्यों के नाम मिलान करने की कवायद करते रहे। कुछ लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें काउंटर से फार्म नहीं मिला। शाम को पांच बजे आयोजन समाप्त होने के बाद कार्यालय प्रभारी अशोक सारस्वत ने बताया कि 244 लोगों ने सूची में नाम जोड़ने, 19 लोगों ने नाम संशोधन कराने और 9 लोगों ने नाम विलोपन कराने का आवेदन पत्र भरकर दिया।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को मतदाता पंजीकरण जागरूकता मेले में परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन का कार्य किया गया। इस दौरान शमसाबाद में मेले में पहुंचे एसडीएम ने गंदगी देखकर नगर पंचायत के लिपिक को लताड़ लगाई। नगर पालिका परिषद में लगे मेले में सभी पच्चीस वार्ड की संबंधित टेबिल पर मतदाताओं के परिवर्धन, विलोपन व संशोधन का काम किया गया।
विज्ञापन
मेले में नायब तहसीलदार नासिर खां एवं राजस्व कर्मियों के अलावा पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। कंपिल नगर पंचायत में लगे मेले में जिन मतदाताओं के वोट नहीं थे, उन्होंने अपने नाम बढ़वाने के लिए फार्म भरा। वही सत्यापन एवं विलोपन का भी कार्य किया गया। इस दौरान कानूनगो प्रमोद पांडेय, नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मतदाता पंजीकरण जागरूकता मेला एवी इंटर कालेज में लगाया गया। यहां पहुंचे एसडीएम रविंद्र कुमार ने गंदगी देखकर नगर पंचायत लिपिक मुनीव को फटकार लगाई। मेले में परिवर्धन के 95, संशोधन 3, विलोपन 19 फार्म भरे गए। मेले में नोडल अधिकारी डा. पंकज पांडेय, शैलेश गुप्ता, नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगाए गए मतदाता पंजीकरण मेले में प्रचार प्रसार न होने के अभाव मे कम ही लोग पहुंचे। नायब तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में लेखपाल बालकराम यादव और रामनरेश ने आयोजन पर निगरानी रखी। कर्मचारियों ने लोगों को नाम परिवर्धन, संशोधन और विलोपन के फार्म दिए।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत परिसर में आयोजित पंजीकरण मेले में कुल सात लोगों ने ही नए नाम जोड़ने का फार्म भरा। पर्याप्त प्रचार प्रसार न होने का वहां साफ असर दिखा। तहसीलदार न्यायिक राजेंद्र प्रसाद चौधरी तथा नायब तहसीलदार मो. हनीफ की देखरेख में इस मेले का आयोजन हुआ।