{"_id":"74924","slug":"Farrukhabad-74924-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर और 50 हजार की नगदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के जेवर और 50 हजार की नगदी उड़ाई
Farrukhabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। घर के बाहर स्थित चक्की के पास सो रहे ग्रामीण के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और 50 हजार की नगदी पार कर दी। रात में ही पानी पीने के लिए उठे गृहस्वामी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की लेकिन तहरीर के बावजूद घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया निवासी प्रदीप कुमार की घर के बाहर ही चक्की लगी है। प्रदीप कुमार की पत्नी और बच्चे मायके गए हैं। बीती रात वह घर के मुख्यगेट में ताला डालकर चक्की की दुकान के सामने चारपाई डालकर सो गया। रात किसी समय चोरों ने मुख्यगेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी सेफ का भी ताला तोड़ दिया। चोरों ने सेफ में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व कीमती कपड़े समेटे और फरार हो गए। रात करीब 12 बजे जब प्रदीप पानी पीने के लिए उठा तो उसने मुख्यगेट पर पड़े ताले को टूटा देखा। इस पर वह दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो सेफ भी टूटी पड़ी थी तथा जेवरात, नगदी, कीमती कपड़े आदि गायब थे। इस पर उसने रात में ही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद वापस लौट गई। पीड़ित ने मंगलवार को घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रदीप ने बताया कि वह घर में ताला लगाकर चक्की की दुकान के बाहर सो रहा था, तभी चोरों ने ताला तोड़ दिया और चोरी कर ली। उसने बताया कि चोर सेफ में रखी चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का हार, छह सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, तोड़ियां, पेटी, हाफ पेटी, मंगलसूत्र, बेंदी, कंगनचूड़ा और 50 हजार रुपए की नगदी व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। उसने बताया कि पत्नी व बच्चे मायके गए हैं। ब्यूरो