{"_id":"74922","slug":"Farrukhabad-74922-34","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैरई स्कूल के कक्षों में कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरई स्कूल के कक्षों में कब्जा
Farrukhabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। खंड शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण में प्राथमिक व जूनियर विद्यालय कैरई के कक्षों में सामान और लहसुन भरा मिला। इस पर उन्होने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने मंगलवार को आधा दर्जन स्कूलों का और निरीक्षण किया।
निरीक्षक करने गए खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह को पीएस कैरई स्कूल के चार कक्षों में ग्रामीणों का कब्जा मिला। उन कक्षों में ग्रामीणों के सामान के अलावा लहसुन भरा पाया गया। बाकी कक्ष में शिक्षण कार्य चल रहा था। वही इसी गांव के जूनियर विद्यालय में भी चार कक्षों में ग्रामीणों का सामान भरा था।
फर्श क्षतिग्रस्त थी। परिसर में जानवर बंधे थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कि प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही बीएसएको भी आख्या प्रेषित कर दी गयी है। इसके बाद उन्होंने पट्टीमदारी, मनिकपुरा का निरीक्षण किया और शिक्षण कार्य के अलावा एमडीएम एवं सफाई व्यवस्था भी देखी। मनिकपुरा में निलंबित हुई शिक्षिका सवा सिद्वीकी को बढ़पुर से संबद्ध किया गया था। इसके बाद भी उन्होंने वहां के प्रधानाध्यापक को चार्ज नहीं दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर छितवा, पीएस जसरथपुर, गूजरपुर में भी निरीक्षण किया। कई जगह मीनू के अनुसार भोजन पकता नहीं मिला।