फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तुलसी विवाह उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

तुलसी विवाह उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ बरगदियाघाट पर सोमवार की सुबह तुलसी विवाह उत्सव मनाया गया। ठाकुर जी महाराज की बारात में भगवान गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गईं। गंगा तट पर ठाकुर जी और तुलसी का विवाह हुआ। महिलाओं ने मंगलगीत गाए और आरती की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के गोला कोहना मोहल्ले में स्थित राधा कृष्ण मंदिर से सोमवार की भोर तीन बजे भगवान की बारात निकाली गई। इसमें भगवान गणेश के स्वरूप में रितिक वर्मा, रिद्धि-सिद्धि के स्वरूप में आकांक्षा व करिश्मा, ठाकुर जी के स्वरूप में कोमल ठाकुर व तुलसी जी के स्वरूप में हिमानी जोशी रथ पर विराजमान थे। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इसमें नगरवासी बारातियों के रूप में शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह पर स्वरूपाें की आरती उतारी गई। प्रसाद वितरण किया गया। बारातियों को कई जगह पर जलपान कराया गया। नगर भ्रमण के बाद बारात सुबह करीब पांच बजे बरगदिया घाट गंगा तट पर पहुंची। यहां गंगा तट बिजली के झिलमिलाती रोशनियाें से जगमग था। गंगा किनारे पंडित दिनेश तिवारी ने विधि विधान से ठाकुर जी महाराज और तुलसी जी का ब्याह कराया। शादी होते ही भक्त झूम उठे और खुशी में आतिशबाजी चलाई। भगवान ठाकुर जी महाराज और तुलसी जी के जयकारे लगाए। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नृत्य किया। बैंड बाजों की धुन पर भक्त भी झूम उठे। इस समारोह में शामिल हुए भक्तों को गंगा तट पर चाय, हलवा, पूड़ी, चना, बूंदी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेन्द्र गुप्ता, कुलदीप दुबे, सुनील गुप्ता, शशि भूषण दुबे, लक्ष्मन टंडन, राजू शुक्ला, विजय शंकर दुबे, कृष्ण कुमार कश्यप, सुशील दुबे, संजय गुप्ता समेत नगर के भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय-2-सालिगराम की बारात में नृत्य करती महिलाएं
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर में पहली बार सालिगराम और तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। सालिगराम के पिता के रूप में कूंचा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित प्रमोद मिश्रा के घर रविवार को नोनियमगंज निवासी लता गुप्ता व संतोष गुप्ता तुलसी का तिलक लेकर पहुंचे। आम विवाह समारोह की भांति तिलक की रस्म अदा की गई। वधु पक्ष की ओर से संतोष गुप्ता वर के लिए सोने की अंगूठी, फल, मिष्ठान और वस्त्र लेकर आए। सोमवार को सालिगराम की बारात लेकर पं. प्रमोद मिश्रा बैंड बाजों के साथ संतोष गुप्ता के घर पहुंचे। द्वारचार के बाद पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच तुलसी का विवाह संपन्न कराया। बारात में शामिल सभी बारातियों को भोजन कराया गया। बारात में शामिल महिलाओं ने नृत्य किया। संतोष गुप्ता ने दान दहेज के साथ तुलसी को सालिगराम के साथ विदा किया। इस दौरान , रवेंद्र दुबे, प्रभुदयाल पाठक, संजीव गुप्ता, उमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed