{"_id":"34-203043","slug":"Farrukhabad-203043-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक-लोडर भिड़ंत में एक की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक-लोडर भिड़ंत में एक की जान गई
Farrukhabad
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर पर आ रहे प्राइवेट कंपनी के मैनेजर की कार रूपापुर के पास टाटा मैजिक से जा भिड़ी। इस हादसे में मैनेजर घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
जिला हरदोई थाना अरवल के गांव चंद्रमपुर निवासी आमोद श्रीवास्तव (42) मध्यप्रदेश प्रांत के जिला भिंड में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थे। बुधवार की शाम आमोद अपनी कार से दीपावली का त्योहार मनाने के लिए घर आ रहे थे। जिला शाहजहांपुर के कस्बा रूपापुर के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक से इनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आमोद गंभीर घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर रूपापुर चौकी के सिपाही मौके पर जा पहुंचे। सिपाहियों ने कार चालक को गंभीर देखकर उनके पास मिले मोबाइल नंबरों पर फोन किए। एक नंबर आमोद के घर लग गया।
सिपाहियों की आमोद के भाई अनिल से वार्ता हुई। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल एंबुलेंस से भेज दिया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मामले की जानकारी होने पर मृतक का भाई अनिल, अश्वनी के अलावा पत्नी सुधा और बच्चे सोमित, विट्टो और मिनी भी अस्पताल जा पहुंचे। यहां पर शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते अस्पताल में रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया।