फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   इस सहालग में शुभ लग्नाें का अकाल

इस सहालग में शुभ लग्नाें का अकाल

Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इस साल शादी के सीजन में शुभ लग्नाें का अकाल है। नवंबर से मार्च तक केवल 43 ही विवाह लग्नभन हैं। इनमें से 10 खास लग्न हैं। नवरात्राें में इस बार एक भी मुहूर्त नहीं है। सबसे ज्यादा लग्न जनवरी व मार्च माह में हैं।
विज्ञापन

हर साल नवरात्राें से विवाह लग्न शुरू हो जाते थे। इस बार अश्विन शुक्ल पक्ष में क्षीण चंद्रमा के चलते लग्न नहीं हैं। इसके बाद चंद्रमा व राहु की युति योग नहीं बना रही है। नवरात्र की अष्टमी से शुक्र अस्त होने से लग्न नहीं मिल रहे हैं। शुक्र 2 अक्टूबर से अस्त हो रहे हैं। यह 23 नवंबर को उदय होंगे। इसके बाद 26 नवंबर से विवाह योग बनेगा। यह शुभ योग 15 दिसंबर तक रहेगा।
विज्ञापन

16 दिसंबर से धनु में सूर्य का प्रवेश हो रहा है। इससे विवाह आयोजन 13 जनवरी तक फिर ब्रेेक हो जाएंगे। इसके बाद 14 जनवरी से लग्न शुरू होंगे जो मार्च तक रहेंगे। नवंबर में 3, दिसंबर में 8, जनवरी में 12, फ रवरी में 8 व मार्च में 12 लग्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर
लग्न: 26 नवंबर, 27 नवंबर।
खास लग्न: 30 नवंबर ।
दिसंबर
लग्नभन: 2 दिसंबर ,6 दिसंबर, 7 दिसंबर , 12 दिसंबर, 13 दिसंबर ,14 दिसंबर ,15 दिसंबर।
खास लग्नभन: 1 दिसंबर ।
जनवरी
लग्न: 15 जनवरी, 16 जनवरी, 18 जनवरी, 19 जनवरी, 20 जनवरी, 24 जनवरी, 25 जनवरी, 27 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी।
खास लग्नभन: 17 जनवरी, 29 जनवरी।
फरवरी
लग्न: 4 फरवरी से 17 फरवरी तक, 20 फरवरी, 21 फरवरी, 27 फरवरी।
खास लग्न: 11 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी।

मार्च
लग्न: 4 मार्च से 8 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च,13 मार्च,14 मार्च।
खास लग्नभन: 3 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च।


दोष रहित हैं खास लग्न
पंडित आचार्य प्रदीप शुक्ला का कहना है कि विश्व पंचांग के अनुसार इस सहालग में शादी के लग्न कम ही हैं। खास लग्न भी ज्यादा नहीं है। खास लग्न पूरी तरह से दोष रहित हैं। इन लग्नों में सबसे ज्यादा शादियां हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed