फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विश्व फोटोग्राफी दिवस पर काटा केक

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर काटा केक

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मंगलवार को शहर के भारत भारती हिंदी भवन में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यहां कला संस्कृति, फैशन व जनसमस्या से संबंधित फोटो प्रदर्शित की गईं। गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। आयोजक संस्था ने फोटोग्राफरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्व फोटोग्राफ ी दिवस आयोजन समिति ने प्रदर्शनी लगवाई। संस्था सदस्याें ने केक काटकर आयोजन की शुरुआत की। संजय मिश्र ने बर्फानी बाबा अमरनाथ, वरिष्ठ फोटोग्राफर रवीेंद्र भदौरिया ने कन्नौज, संकिसा, कंपिल से सप्तमात्रिका, नृत्य गणेश, उमा महेश्वर, शार्दुल गंगा और विश्रांत घाट के चित्र प्रदर्शित किए। वरिष्ठ फोटोग्राफर चंद्रशेखर कटियार ने समसामयिक विषय, अनुराग पांडेय ने फैशन परेेड, राजीव शुक्ला ने बाढ़, अंशुल कटियार ने जन समस्या, सुनील अवस्थी ने जश्न ए आजादी, गंगा की पुकार, सूर्य षष्ठी, गणपति बप्पा के दृश्य प्रदर्शित किए। भानुशंकर वर्मा ने मोक्ष का मायाजाल, राम रावण युद्ध, सड़क और रेल के चित्र प्रदर्शनी में शामिल किए।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई गोष्ठी में विश्व बंधुत्व व संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। यहां रामनरायन पांडेय, अमित राठौर, शिव कुमार दीक्षित, राकेश शुक्ला, प्रेमनरायन, मुकेश पाल, कैलाश बाबू, रामबरन, सोनू शुक्ला, स्वतंत्र प्रकाश वर्मा, सुभाष शाक्य, रीतू पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed