फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अराजक तत्वों ने तोड़ा मंदिर का दरवाजा, हंगामा

अराजक तत्वों ने तोड़ा मंदिर का दरवाजा, हंगामा

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अराजक तत्वों ने गुरुवार रात जसमई बाईपास स्थित हनुमान मंदिर का गेट तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर जुटे लोगों ने अराजक तत्वोें के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
थाना मऊदरवाजा इलाके में जसमई बाईपास पर हनुमान मंदिर है। मंदिर के सामने लोहे का गेट लगा है। गुरुवार की रात अराजक तत्वाें ने गेट उखाड़ दिया और बाउंड्रीवाल गिरा दी। इसकी जानकारी पर श्रीरामजानकी मंदिर के महंत राघवदास मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने हिंदुत्ववादी संगठनों को सूचना दी। हिंदू महासभा के राजेश मिश्रा, रामजी मिश्रा, मुकेश बाथम, पंकज श्रीवास्तव एवं हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा, दिनेश मिश्रा, व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सुनीता किन्नर, डिंपल किन्नर सहित तमाम लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही अराजक तत्वों ने गेट तोड़ा। कुछ लोग मंदिर की तोड़ी गई दीवार को दोबारा से बनाने में जुट गए। इस बीच मौैके पर पहुंचे एसओ राघवन सिंह ने दीवार बना रहे लोगों को रोकने की कोशिश की। इस पर महासभा के पदाधिकारियों एवं पुलिस के बीच नोंक झोंक हुई। इस बीच कुछ लोगों ने गेट खड़ा कर दिया। एसओ ने इसका कड़ा विरोध किया। हिदायत दी कि अब कोई भी निर्माण बगैर कोर्ट के आदेश पर नहीं किया जाएगा। बवाल की जानकारी होने पर सीओ सिटी वाईपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी, एसडीएम सदर लवकुश त्रिपाठी सिटी सर्किल की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पदाधिकारी यहां से निकलकर पास में ही स्थित रेल ट्रैक पर जा पहुंचे। किसी तरह पुलिस ने इन्हें य हां से हटाया। बाद में अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी
फर्रुखाबाद। मंदिर का गेट तोड़ने की जानकारी होते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। भीड़ जमा होने से पुलिस वीडियोग्राफी करवाने लगी। इसमें कई नेता अपने चेहरों छिपाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज हुई एनसीआर
फर्रुखाबाद। मंदिर गेट व चहारदीवारी तोड़ने के मामले में महंत राघवदास ने कोतवाली कायमगंज के गांव तुर्क ललैया निवासी रामशंकर और उनके साथियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।


दोनों पक्ष अपनी बता रहे जमीन
फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज के गांव तुर्क ललैया निवासी रामशंकर इस जमीन को अपना बता रहे हैं। यह बात पुलिस ने मौके पर बताई। महंत राघवदास का कहना था कि यह जमीन मंदिर की है। एसडीएम सदर से सोमवार को दोनों पक्षाें को कागजातों सहित बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed