{"_id":"34-192640","slug":"Farrukhabad-192640-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा को फार्म भरे जाएंगे ऑन लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा को फार्म भरे जाएंगे ऑन लाइन
Farrukhabad
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा 2015 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के फार्म ऑन लाइन भरे जाएंगे। इनकी अंतिम तारीख 20 अगस्त है। इस संबंध के आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मुख्यालय पर आ गए हैं।
हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा 2015 के लिए संस्थागत व व्यक्तिगत अभ्यर्थियों को 20 अगस्त तक फार्म भरना होगा। यही तारीख प्रवेश शुल्क जमा करने की निर्धारित की गई है। 31 अगस्त तक संस्थागत अभ्यर्थियों की फीस कोषागार में जमा कर वेबसाइट पर प्रधानाचार्यों को ऑन लाइन फार्म लोड करने हाेंगे। इसी तरह व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के अग्रसारण केंद्र प्रभारी को फीस व फार्म वेबसाइट पर लोड करना होगा। 20 सितंबर तक विलंब से फार्म लोड किए जा सकेंगे। इसके लिए संस्थागत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के हिसाब से 50 रुपये अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी। व्यक्तिगत परीक्षा के फार्म पर 100 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। 20 सितंबर तक सभी फार्म ऑन लाइन भरने होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को जानकारी भेज दी गई है।