{"_id":"34-191045","slug":"Farrukhabad-191045-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी की हाट सीट पर बैठे शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबीसी की हाट सीट पर बैठे शहरी
Farrukhabad
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सोनी टेलीविजन की ओर से शहर में आयोजित अपने शहर से डायरेक्ट केबीसी की हाट सीट कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ उमड़ी। तीन प्रतिभागियों को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। दो ने सही जवाब देकर नगद धनराशि जीती।
ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में रविवार शाम करीब 5 बजे सोनी टेलीविजन की ओर से ‘अपने शहर से डायरेक्ट केबीसी की हाट सीट पर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवभारत सभा भवन के मंच पर केबीसी की तरह हॉट सीट बनाई गई थी। 1200 प्रतिभागियों में से लकी ड्रा के माध्यम तीन सौमिन, मोहित सिंह और सरोज खां को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। सुपरवाइजर शिवा पांडेय ने हॉट सीट पर बैठे प्रतिभागियों से सवाल पूछे। सौमिन प्रतियोगिता से बाहर हो गए। वहीं पांच सवालों के सही जवाब देकर मोहित सिंह ने ढाई हजार और 10 सवालों के सही जवाब देकर सरोज खां ने पांच हजार की धनराशि जीती। शिवा पांडेय ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों की वीडियो क्लिप बनाकर केबीसी में भेजी जाएगी। बताया कि सोनी की ओर से पूरे यूपी में यह कार्यक्रम चल रहा है। आल यूपी में से 10 प्रतिभागियों का सेलेक्शन कर डायरेक्ट केबीसी की हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विक्की, नीरज और आकाश मुंगसे आदि मौजूद रहे।