{"_id":"34-191041","slug":"Farrukhabad-191041-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई में खुली पोल, निर्माण निकला अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई में खुली पोल, निर्माण निकला अवैध
Farrukhabad
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। पीडब्लूडी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत में जांच अधिकारी पीडब्लूडी के जेई ने अतिक्रमणकारी को क्लीन चिट दे दी। शिकायतकर्ता ने जब आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो उसमें सारी पोल खुलकर सामने आ गई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी को फैक्स भेजकर की है।
विकास खंड कमालगंज क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी मोहम्मद आसिफ ने जिलाधिकारी को फैक्स भेजकर शिकायत की कि मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मोहम्मद एहसान पुत्र मोहम्मद इबनुल हसन ने खसरा संख्या 234 गांव महरुपुर राबी में पीडब्लूडी की जमीन पर अवैध निर्माण करा रखा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी और तहसील दिवस में की थी। जिलाधिकारी ने जांच पीडब्लूडी के जेई एके सिन्हा को सौंपी। जेई ने 6 नवंबर 2013 को रिपोर्ट सौंपी कि मोहम्मद एहसान का निर्माण कार्य अवैध नहीं है। इस पर मोहम्मद आसिफ ने आरटीआई के तहत कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी। कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से जो रिपोर्ट भेजी गई, उस आधार पर गांव महरुपुरराबी में मोहम्मद एहसान का निर्माण कार्य पीडब्लूडी की जमीन पर होना पाया गया है। मोहम्मद आसिफ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
बोले जिम्मेदार
इस बारे में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता विपिन चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी की जाएगी। पीडब्लूडी की जमीन पर अतिक्रमण होने पर उसे हटवाया जाएगा।