{"_id":"34-189786","slug":"Farrukhabad-189786-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप पर तहसीलदार ने पकड़ी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलपंप पर तहसीलदार ने पकड़ी घटतौली
Farrukhabad
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। जिलाधिकारी के आदेश पर गांव जरहरी स्थित पेट्रोलपंप पर तहसीलदार कायमगंज को चेकिंग में घटतौली मिली। कर्मचारी डेली सेल रजिस्टर भी नहीं दिखा सके। समाचार लिखे जाने तक जांच-पड़ताल जारी थी।
लोहिया ग्राम बसईखेड़ा से निरीक्षण कर लौट रहे जिलाधिकारी एनकेएस चौहान की नजर गांव जरहरी स्थित ऊं साईं किसान सेवा केंद्र इंडियन आयल पेट्रोपपंप पर पड़ी। इस पर उन्होंने तहसीलदार कायमगंज महेंद्र कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। तहसीलदार पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो यहां मैनेजर श्यामवीर मौजूद मिले। मैनेजर के सामने तहसीलदार ने पेट्रोलपंप की जांच की। जांच के दौरान एक लीटर डीजल में 90 एमएल डीजल और एक लीटर पेट्रोल में 100 एमएल पेट्रोल कम निकला। तहसीलदार ने मैनेजर से डेली सेल रजिस्टर मांगा तो वह नहीं दिखा सके। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी। तहसीलदार महेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोलपंप अनुपम तिवारी का है। डीजल और पेट्रोल में घटतौली मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इंडियन आयल के क्षेत्रीय सेल्स एक्जीक्यूटिव गिरिराज कि शोर शर्मा ने बताया कि घटतौली का मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को जांच की जाएगी।