फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नशेड़ी सिपाही ने रेहड़ी दुकानदारों को लठिया

नशेड़ी सिपाही ने रेहड़ी दुकानदारों को लठिया

Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। सिपाही ने खरबूजा, चाट, बर्फ बेचने वाले रेहड़ी दुकानदारों पर लाठी बरसाकर तांडव किया। दुकानदाराें क ा कहना है कि सिपाही नशे में था। सिपाही के इस रवैये से रेहड़ी दुकानदारों में आक्रोश है। कोतवाल ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम 9.30 बजे नगर के पुल गालिब पर नशे में धुत एक सिपाही ने दुकानदारों को गालियां देते हुए इन पर लाठियां बरसा दीं। चाय दुकानदार विजय राजपूत को सिपाही ने थप्पड़ मारे। शाम आठ बजे दुकान बंद करने की हिदायत दी। इसके बाद मिठाई विक्रेता प्रेम गुप्ता की दुकान पर जाकर लाठी चलाईं। लाठी मारकर कोल्ड ड्रिंक की ट्रे गिरा दी। बर्फ बेचने वाले शिवा (15) पुत्र बाबूराम निवासी चिलांका की ठेली पर पहुंचकर उसके हाथों पर बेंत बरसाए। इसके बाद कसबा चौकी के सामने खरबूजा बेचने वाले पप्पन निवासी चरन नगला व जितेंद्र निवासी चिलांका को बेंत से पीटा। इससे यह दोनों घायल हो कर गिर पड़े। यहां के बाद सिपाही श्यामागेट पर पहुंचा और चाट का ठेला लगाए बजरिया निवासी संतोष जोशी पर बेंत बरसाए। इससे डरे आसपास के दुकानदार जान बचाकर भाग निकले। यहां तमाशा करने के बाद सिपाही गल्ला मंडी पहुंचा। उसने भुने आलू बेचने वाले संतोष सक्सेना निवासी चिलौली पर लाठी भांजी। सहमे दुकानदार विरोध न कर सके। इस सिपाही के साथ एक साथी और भी था। रेहड़ी दुकानदारों में सिपाही के प्रति रोष है। इनका कहना है कि सोमवार को मंडी समिति में बैठकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की आवाज बुलंद करेंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल वीके यादव ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। वह जानकारी कर रहे हैं। सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed