फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आय प्रमाण पत्रों से काली कमाई का खेल

आय प्रमाण पत्रों से काली कमाई का खेल

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आय प्रमाण पत्रों से काली कमाई का खुला खेल खेला जा रहा है। यह सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन शत-प्रतिशत सच है। मोटी रकम मुहैया कराकर अधिक आय होने के बाद भी आसानी से कम आय का प्रमाण पत्र हासिल किया जा सकता है। तमाम लोगों ने कम आय का प्रमाण पत्र हासिल भी कर लिया है। इसका खुलासा हुआ है कन्या विद्या धन के आवेदन पत्रों की जांच में। जांच के दौरान तमाम ऐसे मामले पकड़ में आए हैं, जिनमें प्रमाण पत्र निर्धारित मानक से अधिक होने के बाद भी कम दिखा दिया गया है। अब ऐसे आवेदनों को खारिज किए जाने की तैयारी है, लेकिन अहम बात यह है कि क्या प्रमाण पत्र जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेखपालों की मेहरबानी पर उन लोगों ने भी 28 से 30 हजार रुपये के आय प्रमाण पत्र हासिल कर लिए, जो सरकारी नौकरी में होने के साथ ही ट्रक व स्कूल संचालक भी हैं। पेश है आय प्रमाण पत्रों के नाम पर चले खेल को उजागर करती एक रिपोर्ट:
विज्ञापन


केस एक--
आवेदिका का नाम- पूनम
पिता का नाम- रामकृष्ण
निवासी- दौलतपुर
आय प्रमाण पत्र जारी हुआ- 30,000
सत्यापन रिपोर्ट- ट्रैक्टर मालिक
तहसील की रिपोर्ट- अपात्र

केस दो---
आवेदिका का नाम- जैनव बानो
पिता का नाम- कमरूद्दीन खां
निवासी- अजीजलपुर ताजपुर
आय प्रमाण पत्र जारी हुआ- 28000
सत्यापन रिपोर्ट- इनके पास स्कूल है
तहसील की रिपोर्ट- अपात्र

केस तीन---
आवेदिका का नाम- शशिबाला शर्मा
पिता का नाम- सुरेश बाबू शर्मा
निवासी- ग्राम बंथल शाहपुर राजेपुर
आय प्रमाण पत्र जारी हुआ- 30000
सत्यापन रिपोर्ट- मां पेंशन पा रही हैं।
तहसील की रिपोर्ट- अपात्र

केस चार---
आवेदिका का नाम- शशि शाक्य
पिता का नाम- जगतपाल शाक्य
निवासी- बढैली पिपर गांव
आय प्रमाण पत्र जारी हुआ- 28000
सत्यापन रिपोर्ट-टैक्टर व 220 बीघा जमीन है
तहसील की रिपोर्ट- अपात्र

केस पांच---
आवेदिका का नाम- लाडली बानो
पिता का नाम- रहीश खां
निवासी अजीजलपुर ताजपुर
आय प्रमाण पत्र जारी हुआ-28000
सत्यापन रिपोर्ट- पक्का मकान व जरदोजी का कारोबार
तहसील की रिपोर्ट- अपात्र

केस छह
आवेदिका का नाम- जोनी यादव
पिता का नाम-रामविलास
निवासी- मुबारिकपुर
आय प्रमाण पत्र जारी हुआ- 30000
सत्यापन रिपोर्ट-पिता रेलवे में नौकरी करते हैं
तहसील की रिपोर्ट- अपात्र

केस सात
आवेदिका का नाम- पंचाली राजपूत
पिता का नाम रामनरेश
निवासी गैसिंगपुर
आय प्रमाण पत्र जारी हुआ- 34000
सत्यापन रिपोर्ट- पिता ट्रक मालिक हैं
तहसील की रिपोर्ट- अपात्र

460 आय प्रमाण पत्रों में धाधली
फर्रुखाबाद। कन्या विद्या धन योजना में 460 आवेदकों को अपात्र घोषित किया गया है। इनके आय प्रमाण पत्रों की तहसील से आई सत्यापन रिपोर्ट में आय को गलत ठहराया गया है। जबकि यह प्रमाण पत्र लेखपालों ने जारी किए और सत्यापन के दौरान आय प्रमाण पत्र में दर्शाई गई आय गलत होने की रिपोर्ट दी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आय प्रमाण पत्र जारी करने के दौरान कितनी जांच पड़ताल होती है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
यह मामला गंभीर है। कन्या विद्या धन में लगाए गए आय प्रमाण पत्र और उनके सत्यापन रिपोर्ट की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-- लवकुश त्रिपाठी उपजिलाधिकारी सदर

लेखपाल करते हैं जांच
आय प्रमाण पत्रों के आवेदन पर लेखपाल जांच कर रिपोर्ट देते हैं। इसके बाद जारी होता है। अगर आय प्रमाण पत्र में दर्शाई गई आय सत्यापन के दौरान गलत पाई जाती है तो इसमें लेखपाल की गलती है। इस तरह के मामले की जंाच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके सक्सेना उपजिलाधिकारी अमृतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed