फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सफर होगा मुश्किल, जेब भी होगी हल्की

सफर होगा मुश्किल, जेब भी होगी हल्की

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की 82 बसों में से 40 लोकसभा चुनाव में लगेंगी
विज्ञापन

चुनाव के दौरान डग्गामार वाहन संचालकों की रहेगी चांदी
फर्रुखाबाद। चुनाव के दौरान बाहर निकलने वाले सावधान रहे। उन्हें महंगे दर पर डग्गामार के सहारे यात्रा करनी होगी। क्योंकि रोडवेज की बसों को चुनावी ड्यूटी पर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इससे विभिन्न मार्गों पर डग्गामारों के सहारे यात्रा करनी पड़ेगी।
रोडवेज निगम की फर्रुखाबाद डिपो में 82 बसें है। तीन बसें विभाग से अनुबंधित है। इनमें दिल्ली रूट पर 30 से 35 बसें, आगरा रूट पर 10 से 15 बसें, शाहजहापुर रूट पर दो, बरेली रूट पर एक, कानपुर रूट पर चार, लखनऊ रूट पर 4 से 5 व अन्य रूट पर बसें चल रही हैं। लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों व सुरक्षा बलों को मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए रोडवेज विभाग से 40 बसें और प्राइवेट वाहनों को अधिकृत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। चुनाव ड्यूटी में बसें लगने के कारण शहरवासियों के सफर में अड़चन आना तय है। बसों के चुनाव में लगने के कारण डग्गामार वाहनों की चांदी होगी। यात्रियों को सफर करने को इन्हीं का मात्र सहारा होगा। दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, एटा जाने वाले मार्ग पर बसों की संख्या कम हो जाएगी। इस कारण इस रूट का सफर तय करने में यात्रियों को कई बार वाहन बदलना होगा। इसके लिए यात्रियों की जेब पर असर पडे़ेगा।
विज्ञापन

सहायक संभागीय अधिकारी संजीव यादव ने बताया कि अभी तक 19 बसे मांगी गई है। दो बसें उपलब्ध करा दी गई है। 17 बसें और उपलब्ध करानी है। अगर इसके अलावा अन्य बसों की मांग होगी तो उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। कुछ रूटों पर बसों की दिक्कत होगी। यह दिक्कत एक या दो दिन की है। इससे कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी उदयप्रताप ने बताया कि रोडवेज से 40 बजे चुनाव कार्य को मांगी गई हैं। इसके अलावा प्राइवेट वाहनों को अधिकृत किया जा रहा है। चुनाव कार्य को छोटे 600 व बडे़ 400 वाहनों की आवश्यता है। इनको अधिकृत करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed